बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा किसानों के संघर्ष के आगे अहंकार की हार हुई है

कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा किसानों के संघर्ष के आगे अहंकार की हार हुई है

PATNA : बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने केंद्र सरकार द्वारा किसान बिल वापस लिए जाने के बाद कहा की प्रधानमन्त्री ने कई तरह की घोषणा पहले भी की है। लेकिन कई घोषणा कारगर नहीं हुई। उन्होंने यह नहीं कहा की बिल गलत था। किसानों को समझा नहीं सका की बिल उनके हक़ में है। इसके पहले भी उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल वापस लिया है। ऐसा अपने कारोबारी मित्रों के फायदे के लिए करते हैं। किसानों के संघर्ष के आगे उनके अहंकार की हार हुई है। 

मदन मोहन झा ने कहा आन्दोलन में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। साथ ही किसानों को आतंकवादी और खालिस्तानी कहे जाने पर मंच से माफ़ी मांगना चाहिए। 

इसके साथ ही उन्होंने किसानों पर दायर किये गए मुकदमे को भी वापस लिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा की किसान आन्दोलन को लेकर बिहार में भी कांग्रेस पार्टी की ओर से 36 जिलों में किसान सत्याग्रह यात्रा किया गया था। आज आन्दोलन में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी की ओर से कैंडल मार्च का आयोजन किया जायेगा।



पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट   

Suggested News