बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने कहा, नीतीश कुमार जाने वाला कल और तेजस्वी आने वाला कल है

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने कहा, नीतीश कुमार जाने वाला कल और तेजस्वी आने वाला कल है

पटना... नीतीश कुमार जाने वाला कल है। तेजस्वी आने वाला कल है। बिहार की जनता को यकीन हैं। आधी आबादी को यकीन दिलाते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने ये बाते कहीं। बलात्कारी की जिस पार्टी ने टिकट दिया उसे वोट मत दीजिये। चाहे वो किसी भी दल का हो।

कांग्रेस नेत्री अल्का लंबा ने कहा कि छात्राओं के लिए केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा से बदलेगा बिहार। महिलाओं के अपराध में वृद्धि हुई है, लेकिन इस बार सरकार बदल कर आप लोगों महिलाओं के हक मेें वोट कीजिए।कांग्रेस की सरकार गंभीर है। महिला कल्याण विकास की तरफ से कॉलेज में सेनेटरी पैड मुफ्त दिया जाएगा। इतना ही नहीं महिलओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई नई योजनाओं पर काम किया जाएगा। 

वहीं, अल्का लांबा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा-जदयू बलात्कारियों की पार्टी है। जिसने मंजू वर्मा को टिकट दिया। बालिका गृहकांड जैसे गंभीर मुद्दों में शामिल मंजू वर्मा को टिकट देकर जदयू ने यह साबित भी कर दिया है। 


Suggested News