बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस ने बिहार में खेला सवर्ण कार्ड, मदन मोहन झा प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए

कांग्रेस ने बिहार में खेला सवर्ण कार्ड, मदन मोहन झा प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है। जहां बिहार प्रदेश कांग्रेस की कमान पूर्व मंत्री मदन मोहन झा को दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मदन मोहन झा को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस के इस कदम को बिहार में सवर्ण कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है। मदन मोहन झा का नाम अध्यक्ष पद की रेस में कहीं नहीं था उसके बावजूद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें नेतृत्व देकर सबको चौंका दिया है। पूर्व मंत्री और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश में 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

मदन मोहन झा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ कांग्रेस आलाकमान ने बेहतर सामंजस्य के लिए चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की भी तैनाती की है। अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर सिंह धीरज कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।

पीसीसी वर्किंग कमेटी

इसके साथ ही पीसीसी वर्किंग कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। 23 नेताओं को इसमें जगह दी गई है। अमिता भूषण समेत पार्टी के कई विधायकों को प्रदेश वर्किंग कमेटी में जगह दी गई है। एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा समेत पुराने नेता कृपानाथ पाठक, पूर्णमासी राम को भी  वर्किंग कमेटी में  जगह दी गई है।

एडवाइजरी कमेटी

इसके अलावा 19 नेताओँ को प्रदेश सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, मीरा कुमार, शकील अहमद, निखिल कुमार, अनिल शर्मा जैसे पुराने नेता को सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।
 
 

Suggested News