बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिजली संकट को लेकर कांग्रेस का रांची में प्रदर्शन, विद्युत मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का किया आयोजन

बिजली संकट को लेकर कांग्रेस का रांची में प्रदर्शन, विद्युत मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का किया आयोजन

Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस की ओर से बिजली मुख्यालय के समीप एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। 

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे के अगुआई में हुए इस धरना प्रदर्शन में कई नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान बिजली मुख्यालय के समक्ष बिजली विभाग और  KEI कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है।  

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि बिजली विभाग में घोर भ्रष्टाचार व्याप्त है। विभाग और KEI कंपनी की लापरवाही के कारण राजधानी समेत पूरा प्रदेश बिजली संकट का सामना कर रहा है। इस भीषण गर्मी में 15-15 घंटे बिजली नदारद होने की वजह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल के दौरान यानी 6 महीने में ही सैकड़ों कर्मचारियों को इन की लापरवाही के वजह से जान से जाना पड़ा है। जबकि कई लोग अपंग हो गए। इनकी लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। प्रदेश के कई जिलों के कई इलाकों में बिजली के तार तो लटका दिये गए है, लेकिन बिजली का कोई अता-पता नहीं है। 

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News