बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसान और श्रम कानून संशोधन के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

किसान और श्रम कानून संशोधन के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

GAYA : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आजकांग्रेस द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया।  कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम गया से इंटक, एवम् कांग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में मंहगाई, श्रम कानून संशोधन,निजी कारण, प्रवासी मजदूरों की समस्याओं, किसान मजदूर विरोधी कानून आदि को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत निकाला गया यह विशाल जुलूस कोयारिवारी, समाहरणालय, व्यवहार न्यायलय, होते हुए गांधी मैदान गेट नंबर 05 पहुंच कर सभी ट्रेड यूनियनों के साथ गया रेलवे जंक्शन तक पहुंचा।

इस दौरान जुलूस में शामिल कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओ, किसानो और मजदूरों द्वारा केन्द्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं प्रदर्शन के बाद एक 20 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी, गया को दिया गया।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में इंटक जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह, प्रदेश सचिव अशोक सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सदस्य प्रो विजय कुमार मिठू, असंगठित मजदूर के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल लाल महतो, सी एल यू के जिला अध्यक्ष अजय सिंह, अरविंद कुमार सिंह, युवा इंटक अध्यक्ष टिंकू गिरी, असंगठित मजदूर के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान, श्रवण पासवान, मिंता देवी, अनवरी खातून, ललिता देवी, मनीषा सिंह, बृजबिहारी सिंह, भोला पासवान आदि शामिल थे।

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News