बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस के बैंक खातों को किया अनफ्रीज, 210 करोड़ रुपए से जुड़े मामले में आयकर विभाग ने घेरा, राहुल गांधी भड़के

कांग्रेस के बैंक खातों को किया अनफ्रीज, 210 करोड़ रुपए से जुड़े मामले में आयकर विभाग ने घेरा, राहुल गांधी भड़के

DESK. कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने की आयकर विभाग की कार्रवाई पर आपत्ति जताने के बाद देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक खातों को शुक्रवार को अनफ्रीज कर दिया गया. कांग्रेस पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन के शुक्रवार को यह कहने कि पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, टैक्स ट्रिब्यूनल (आयकर विभाग) ने कहा कि पार्टी के बैंक खातों तक पहुंच पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इस घटनाक्रम की पुष्टि राज्यसभा सांसद और वकील विवेक तन्खा ने की. वे दिल्ली की आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण पीठ के समक्ष कांग्रेस पार्टी के लिए पेश हुए थे। यह पूरा मामला कांग्रेस के बैंक खातों से जुड़े 210 करोड़ रुपए से जुड़ा है. इस वित्तीय लेनदेन से पर आयकर ने कुछ आपत्ति जताई थी जिसके बाद पार्टी के बैंक खाते फ्रीज होने की बात सामने आई. 

राहुल का मोदी पर हमला : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के बैंक खातों को लेकर हुई कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ‘ डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे। भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।‘ इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज करने का कदम भारतीय लोकतंत्र पर गहरा हमला है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सत्ता के नशे में मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए हैं। यह भारत के लोकतंत्र पर गहरा हमला है!"

210 करोड़ रुपए का मामला : वहीं अजय माकन ने पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि "इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले विपक्ष के बैंक खाते फ्रीज करना लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।" वहीं टैक्स ट्रिब्यूनल के सामने पेश हुए विवेक तन्खा ने कहा कि चूंकि पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, इसलिए वह आगामी लोकसभा चुनाव में भाग नहीं ले सकेगी. इस पर टैक्स ट्रिब्यूनल ने तन्खा से कहा कि बैंक खाते पर केवल ग्रहणाधिकार होगा. इसमें कहा गया है कि पार्टी के संचालन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा. अब इस मामले की अगली सुनवाई अगले बुधवार को होगी. 

 क्राउडफंडिंग से पैसा: दरअसल, यह पूरा मामला यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से जुड़े बैंक खातों से जुड़ा है. इसमें 210 करोड़ रुपए की रिकवरी से जुड़ा मामला है. कांग्रेस का कहना है कि खातों में क्राउडफंडिंग से पैसा आया है. इसी पैसे को लेकर आयकर विभाग ने अपनी कार्रवाई की है. बैंक खातों को फ्रीज करने का मामला सामने आने पर कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई. 


Suggested News