बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का दावा, महागठबंधन की होगी भारी जीत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को हड़काया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का दावा, महागठबंधन की होगी भारी जीत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को हड़काया

PATNA: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच देश के 102 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। बिहार के चार सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में मतदान जारी है। इस लोस सीटों ते बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है। लाइन में आधी आबादी की संख्या अधिक देखी जा रही है। वहीं एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेता एक जीत का दावा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार से बीजेपी का सफाया हो गया है। और महागठबंधन हर पहले चरण के चारों सीट पर जीत रही है। 

महागठबंधन की होगी जीत 

अखिलेश सिंह ने कहा है कि, महागठबंधन भारी जीत की ओर अग्रसर है। मैंने पूरा रिपोर्ट देखा है। सभी सीटों पर सभी मतदाता गोलाबंध होकर महागठबंधन को वोट दे रहे हैं। वहीं महागठबंधन के सफाया को लेकर उन्होंने कहा कि, एनडीए का सफाया हो जाएगा। वहीं कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने आज के हो रहे मतदान पर कहा सभी जगह उम्मीदवार लड़ रहे हैं अभी तक जो रिपोर्ट है शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है । 

तकिया कलाम है 400 पार का दावा 

बीजेपी के 40 की 40 सीटों के जितने के बयान पर कहा कि तो फिर परेशान क्यों है, काहे घूम रहे हैं, जाकर आराम करें, बहुत धूप है। अगर वैसे ही सब कुछ मिल जाए तो फिर परेशान होने की जरूरत क्या है। उन्होंने कहा कि, भाजपा वाले परेशानी में हैं, बौखलाहट में हैं, घबराहट में हैं। 400 जीत रहे जनता के मत पर नहीं जीत रहे हैं कोई आदमी कैसे बता सकता है कि हम लोग 400 जीत रहे हैं हम लोग एक चुनाव लड़ते हैं देश के चुनाव में 400 सीट जीतने की बात तकिया कलाम है। 

जल्द जारी होगा उम्मीदवारों की लिस्ट 

कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा पर कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक प्रक्रिया है उसे प्रक्रिया के तहत वह लिस्ट चला गया है एक बैठक संभावित थी 13 को बैठक नहीं हो पाई सूची तैयार है लेकिन वह यहां कोई घोषणा नहीं कर सकता है क्योंकि यहां हाईएस्ट बड़ी है। जिससे अप्रूवल मिल जाता है तभी उसकी घोषणा हो पाती है कोई परेशानी की बात नहीं है।

मल्लिकार्जुन आज बिहार में करेंगे सभा

राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस के और राहुल गांधी के आने के सवाल पर मदन मोहन से कहा करके उनका प्रोग्राम है किशनगंज कटिहार में वहीं जा रहा है कल भागलपुर में राहुल गांधी का प्रोग्राम है। मैं समझता हूं हम लोगों प्रोग्राम अपने हिसाब से जो लोग जा रहे हैं जाने दिया जा रहा है। तेजस्वी की सभा में चिराग पासवान की मां को गाली देने के सवाल पर कहा मैंने वह बयान नहीं देखे कौन बोले हैं वह भी नहीं देखा है लेकिन किसी भी नेता के प्रति विरोध होना चाहिए लेकिन सम्मान भी करना चाहिए।

Suggested News