बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में आयोजित जन चेतना महासम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कहा राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस को बढाएं आगे

नवादा में आयोजित जन चेतना महासम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कहा राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस को बढाएं आगे

NAWADA : नवादा के आईटीआई के मैदान में जन चेतना महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राज्यसभा सांसद व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का आगमन हुआ। जहां पर कांग्रेसियों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। हिसुआ की धरती पर स्थानीय विधायक नीतू सिंह ने सिसवा में फूल माला से स्वागत किया तो वही कार्यक्रम का संयोजक विकास कुमार के द्वारा नवादा की सड़कों पर फूल का बौछार किया गया। 

चेतना महासम्मेलन के दौरान मंच का संचालक करते संयोजक विकास कुमार में केंद्र सरकार के प्रति जमकर हमला बोला है। वही कार्यक्रम के दौरान मंच पर आते ही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा की श्रीबाबू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के बाद जो भाषण दिया, उसे निकालकर पढिए। उन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के बारे में जो बातें कही थी। वह आज भी प्रासंगिक है। 

नवादा श्रीबाबू की जन्मस्थली है, ऐसे जगह से कमल के फूल को ताकत मिल जाए, तो हमारा सिर शर्म से नीचा हो जाता है। आप लोग मिलकर श्रीबाबू के सपनों का बिहार बनाएं।  वारिसलीगंज में चीनी मिल हुआ करता था। गया के गुरारू, पटना के बिहटा और उत्तर बिहार में चीनी मिल था। उनके काल में बिहार 27 प्रतिशत चीनी उत्पादन करने वाला राज्य था। यह कांग्रेस की धरती रही है। राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस को आगे बढाएं। 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, कांग्रेस विधायक नीतू सिंह, पप्पू सिंह आदि तमाम लोगों के द्वारा संबोधित की गई। प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। नवादा के आईटीआई के मैदान में जनता का जनसैलाब उमड़ी है। आपको बता देते इस कार्यक्रम के माध्यम से नवादा की लोकसभा की सीट पर भी कांग्रेस के लोगों ने दावा ठोक दिया है। कांग्रेस के द्वारा लगातार या कोशिश की जा रही है कि इस बार इंडिया गठबंधन की ओर से नवादा की सीट कांग्रेस को दी जाए और इसके लेकर लगातार कांग्रेस के तमाम नेताओं के द्वारा प्रदेश का भी दौरा किया जा रहा है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News