बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : कांग्रेस के कद्दावर नेता ने कहा, जब नरेन्द्र मोदी पीएम बन सकते हैं तो नीतीश क्यों नहीं

BIHAR NEWS : कांग्रेस के कद्दावर नेता ने कहा, जब नरेन्द्र मोदी पीएम बन सकते हैं तो नीतीश क्यों नहीं

AURANGABAD : आज नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के कद्दावर नेता निखिल कुमार औरंगाबाद पहुंचे। देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर उन्होंने बिहार विभूति डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और तिरंगा झंडा भी लहराया। 


बातचीत करने के दौरान जब मीडिया ने यह पूछा की महागठबंधन के घटक दलों के द्वारा नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। इसपर उन्होंने यह स्पष्ट करते हुए कहा है कि जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो नीतीश कुमार में क्या कमी है।  

बताते चलें की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने के बाद उनकी पार्टी के नेताओं ने शुभकामना देते हुए कहा था की देश उनके नेतृत्व का इन्तजार कर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इशारा कर चुके हैं की वे विपक्षी दलों को एकजुट करना चाहते हैं। पार्टी के कई नेता उन्हें प्रधानमन्त्री पद के दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें बधाई भी दी जा रही है।   

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News