बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्रिसमस की पार्टी में शराब का सेवन करना डॉक्टर साहब को पड़ गया महंगा ,चले गए जेल

क्रिसमस की पार्टी में शराब का सेवन करना डॉक्टर साहब को पड़ गया महंगा ,चले गए जेल

PATNA : राजधानी में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते एक डॉक्टर को पुल्स ने गिरफ्तार किया गया ,मामला पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के 33 नम्बर रोड स्थित यूनियन चर्च कंपाउंड के  आवास में क्रिसमस की पार्टी मनाने पटना पहुंचे थे जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती देर रात छापेमारी कर डॉक्टर अभिषेक मुंडू को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर अभिषेके मुंडू झारखण्ड जमशेदपुर के ESiC अस्पताल में पदस्थापित हैं। वह जमशेदपुर से क्रिसमस पर आते समय वे शराब की बोतल भी साथ लाए थे। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस ने छापेमारी की तो डाक्‍टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।   

फिलहाल पुलिस ने शराब पीने की पुष्टि होने पर आरोपित डॉक्टर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं इस पूरे मामले पर गर्दनीबाग थाना प्रभारी अरुण कुमार ने कड़े शब्दों में कहा है कि रात के अंधेरे में चोरी छिपे शराब का सेवन करने वाले हो जाए सावधान, पुलिस ने दिन के उजाले सहित रात के अंधेरे में शराबियों को ढूंढ लेगी।




Suggested News