बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NEWS4NATION की खबर के कुछ घंटे बाद ही हटाये गए प्रभारी DTO, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रहते सालों से संभाल रहे थे मलाईदार पद

NEWS4NATION की खबर के कुछ घंटे बाद ही हटाये गए प्रभारी DTO, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रहते सालों से संभाल रहे थे मलाईदार पद

ARARIA : NEWS4NATION की खबर के महज कुछ घंटे बाद ही लंबे समय से प्रभारी डीटीओ रहे अधिकारी से प्रभार वापस ले लिया गया है। मुख्य सचिव के आदेश के महीना भर बाद भी फारबिसगंज अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से डीटीओ का प्रभार वापस नहीं लिया जा रहा था। न्यूज4नेशन ने 23 मई की दोपहर में इसका खुलासा किया कि किस तरह से सरकार के सबसे बड़े अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा। इसके बाद सोमवार की शाम प्रभार वापस लेने का आदेश जारी हो गया। 

सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर लंबे से समय डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार में रह रहे विपिन कुमार को डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।NEWS4NATION ने सोमवार को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डीएम इनायत खान ने आदेश जारी किया। अब विपिन कुमार  यादव मूल पदस्थापन लोक शिकायत कार्यालय फारबिसगंज में फरियादियों के मामलों की सुनवाई करेंगे। वह काफी लंबे समय से डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार में जिला मुख्यालय में रहते थे। इससे मूल स्थापन कार्यालय अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालयों फारबिसगंज में कार्यों को बोझ बढ़ता जा रहा था। 

केवल दो दिन करते थे सुनवाई 

जानकारी के अनुसार विपिन कुमार यादव डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार में रहने के कारण सप्ताह में केवल दो दिन ही फारबिसगंज अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कर्यालय पहुंच पाते थे। इससे समय से परिवादियों की सुनवाई नहीं हो पाती थी। यहां के लोगों में इस बात की शिकायत थी।

सरकारी आदेश का नहीं हुआ था पालन

मुख्य सचिव ने 19 अप्रैल को आदेश जारी किया था कि कोई भी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार में नहीं रहेंगे। लेकिन आदेश का कोई असर डीटीओ पर नहीं हो रहा था।  इस मामले को न्यूज फार नेशन प्रमुख्ता से प्रकाशित किया। खबर रंग लाई और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। नव पद स्थापित डीएम इनातयत खान ने मामले को गंभीरता से लिया और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार कुमार यादव को डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया।

अब उनकी अपर वरीय उप समहर्ता विजय कुमार को डीडीओ का प्रभार दिया गया है। वहीं अनुमंडल लोक शिकायत सदर के पंकज कुमार को भी अतिरिक्त बिहार खाद्य निगम कार्यालय अररिया से मुक्त कर दिया है। अब यह दोनों अधिकारी अपने अनुमंडल लोक शिकायत कार्यालयों में बैठकर लोगों की शिकायतों को दूर कराएंगे। 

तीन साल से डीटीओ की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

फारबिसगंज के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार यादव 18 फरवरी 2019 से वहां पदस्थापित हैं। डीएम की अनुशंसा पर परिवहन विभाग ने विपिन कुमार यादव को काफी पहले डीटीओ का प्रभार दिया गया था। वह तत्कालीन डीएम के बहुत करीबी भी माने जाते थे। जिसके कारण सरकारी आदेश का पालन कराने में अधिकारी भी घबराते थे। लेकिन हाल में जिले की नई डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया।

Suggested News