बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री के विवादित बोल, कहा- 15 साल में ही प्रजनन के लायक हो जाती हैं लड़कियां

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री के विवादित बोल, कहा- 15 साल में ही प्रजनन के लायक हो जाती हैं लड़कियां

डेस्क... मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में ये बयान दिया था कि लड़कियों की शादी की उम्र भी अब 21 साल होनी चाहिए। नारी सम्मान कार्यक्रम में दिए गए बयान के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अब समय आ गया है कि इस पर बहस होनी चाहिए। बहस तो नहीं हुई, लेकिन मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बेतुका बयान से सियासी बहस जरूर छिड़ गई। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि जब डॉक्टर बोलते हैं कि लड़कियां 15 साल में प्रजनन के लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है? शिवराज क्या बड़ा डॉक्टर हो गया है? पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। 

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अब समाज को लड़कियों के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिए। लड़कियों की शादी भी 21 साल होनी चाहिए इसलिए इस पर विचार हो, ल ेकिन इस बीच अब सज्जन सिंह वर्मा के बयान से यह मामला गरमाता दख रहा है।

गौरतलब है कि बीते साल मध्यप्रदेश उपचुनाव के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ के आइटम वाले बयान को लेकर इमरती देवी काफी चर्चा में रही थीं। हालाकि बाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस बयान की निंदा की, जिसके बाद कमलनाथ को अपने बयान पर माफी मांगनी पड़ी थी। 

वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आइटम वाले बयान को लेकर कहा था कि अगर कमलनाथ के इस बयान से कांग्रेस को नुकसान हुआ है तो फिर इमरती देवी चुनाव क्यों हारीं? इमरती देवी जलेबी बन गई हैं। अब एक बार फिर सज्जन सिंह वर्मा ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। 



Suggested News