NALANDA : जिले में एक बार फिर कोरोना गाइड की जमकर धज्जियां उड़ायी जा रही है। आश्चर्य की बात यह की इससे पुलिस प्रशासन पूरी तरह बेखबर बना हुआ है। ताजा मामला चण्डी थाना इलाके के बिशुनपुर गांव में सामने आई है। जहां गणेश पूजा के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बार बालाओं के ठुमके का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो साल से लॉकडाउन के कारण प्रतिमा नहीं बिठाया जा रहा था। लेकिन इस साल परमिशन मिलने पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। इसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष ऋतुराज कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार बालाओं का नृत्य कराया गया है। वीडियो की जांच कर जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें अनलॉक 6 में राज्य सरकार की ओर से लगभग सभी सेवाओं को चालू कर देने का छूट दे दी गयी है। यहां तक की स्कूल, कॉलेज और मंदिरों को भी खोलने की इजाजत दे दी गयी है। हालाँकि लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
नालंदा से राज की रिपोर्ट