बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वास्थ्य मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, सीएम ने रद्द किये अपने सारे कार्यक्रम

स्वास्थ्य मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, सीएम ने रद्द किये अपने सारे कार्यक्रम

RANCHI : झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 

बताया जा रहा है कि कल मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोविड-19 टेस्ट कराया था। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

इधर स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएम मुखिया हेमंत सोरेन ने आज के अपने शेड्यूल में बदलाव करते हुए तमाम कार्यक्रमों को रद्द किया है। सीएम कार्यालय की ओर से  बताया गया है आज झारखंड मंत्रालय से जुड़ी या अन्य किसी भी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं होंगे। 

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट 

Suggested News