बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात को ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया निगमकर्मी, मुआवजे को लेकर प्रदर्शन

आधी रात को ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया निगमकर्मी, मुआवजे को लेकर प्रदर्शन

PATNA : बुधवार की देर रात्रि ड्यूटी के दौरान नगर निगम सफाई कर्मी के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद घायल निगम कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई है। मृत निगमकर्मी की पहचान 45 वर्षीय अक्षय कुमार के रूप में गई है।

घटना के बाद आज सुबह से आक्रोशित निगमकर्मी शव को लेकर नगर निगम के कंकड़बाग अंचल कार्यालय के परिसर में पहुंच गए। जहां उन्होंने सभी कर्मियों का बीमा कराने के साथ साथ मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही मृत अक्षय के बच्चों को स्थायी नौकरी और अंतिम संस्कार के लिए मुआवजा राशि देने की मांग की गई है। 




Suggested News