बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साथ जी नहीं सके, लेकिन मौत एक साथ : कमरे में फंदे पर झूलते मिले नवदंपती, दो माह पहले हुई थी शादी

साथ जी नहीं सके, लेकिन मौत एक साथ : कमरे में फंदे पर झूलते मिले नवदंपती, दो माह पहले हुई थी शादी

BUXER : उनकी शादी को आज पूरे दो माह का समय पूरा हो गया। परिवार को उम्मीद भी नहीं थी कि दो माह की शादी में ऐसा दिन देखने को मिलेगा कि यह नया जोड़ा शादी के रंग का आनंद उठाने की जगह फांसी के फंदे को अपनी जिंदगी की मंजिल मान लगेगा।  मामला बक्सर जिले का है, जहां नया बाजार में पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर आग की तरफ शहर के नया बाजार में फैल गई। देखते ही देखते घर के आसपास भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही नगर थाना और महिला थाना दोनों की टीम मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन, किसी ने कुछ भी ऐसा नहीं कहा। पति-पत्नी की मौत से पूरा मुहल्ला हतप्रभ है।

 घटना नगर थाना क्षेत्र के नयाबाजार वार्ड नंबर छह की है। मृत उपेन्द्र चौहान व सोनामती की शादी हाल ही में हुई थी। घटना के संदर्भ में बताया गया कि नोनिया मोहल्ला के रहने वाले उपेंद्र नोनिया की शादी पिछले 26 मई को दिनारा थाना क्षेत्र की सोनामति कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से दोनों खुशी-खुशी अपने घर में रह रहे थे। वार्ड पार्षद के मुताबिक पिता की मृत्यु के बाद उपेंद्र नोनिया अपनी विधवा मां को लेकर अपने अन्य दो भाइयों से अलग रहता था। वह मजदूरी करके घर-परिवार चला रहा था।  मृतक के बड़े भाई के अनुसार पति पत्नी के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। घरवालों से भी उनकी कोई अनबन नहीं थी। मृतक तीन भाई थे, और सभी अलग-अलग रहते थे। उन्हें देखने के बाद कोई अनुमान नहीं लगा सकता था कि पति पत्नी इस तरह अपनी जिंदगी खत्म कर देंगे

खेत से लौटने के बाद मां खटखटाती रही दरवाजा

शनिवार की सुबह तकरीबन 10 बजे उपेंद्र की मां धान रोपनी कराने के लिए चली गई थी। शाम 5 बजे जब वह घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो स्थानीय लोगों ने घर की छत पर लगा एस्बेसडस हटाकर झांका। लोगों ने पाया कि पति-पत्नी दोनों छत की कुंडी से फांसी लगाकर झूल चुके थे। यह नजारा देखते ही कोहराम मच गया। लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, महिला थाना अध्यक्ष नीतू प्रिया समेत पुलिस बल पहुंच गए और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, इस घटना के बाद मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वह अपने आप को संभाल ही नहीं पा रही है। फिलहाल, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है दंपती के साथ ऐसा क्या हुआ कि दो माह की शादी के बाद ही दोनों ने एक साथ अपनी जिंदगी को इस तरह से खत्म कर दिया।

Suggested News