जहानाबाद नगर परिषद् के पार्षद पति ने अध्यक्ष पर लगाया आरोप, कहा सशक्त कमिटी के पार्षदों का लिया गया गुप्त तरीके से इस्तीफा

JEHANABAD : जहानाबाद नगर परिषद में अध्यक्ष द्वारा सशक्त कमिटी के गठन किए जाने के मद्देनजर पार्षद पूजा कुमारी के पति व सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद भारद्वाज ने अध्यक्ष पर सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो भी तीन पार्षदों को सशक्त कमिटी में जगह दी गई है, उनसे पहले गुप्त तरीके से इस्तीफा लिया गया है। ताकि पूरा सशक्त अध्यक्ष की मुट्ठी में रहे। और जिसे चाहे , जब भी चाहे तो समय से पहले भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाय। 


नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा सशक्त कमिटी के गठन को लेकर किया गया यह शातिराना खेल न केवल गैर संवैधानिक है। बल्कि एक स्वायत संस्था के तंत्र से भी छेड़ छाड़ किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे भी इस प्रकार का ऑफर दिया गया था। जिसे मैंने नकार दिया। 

स्वाभाविक है कि जनता ने हमे चुन कर भेजा है। लिहाजा, जनता की भावनाओं के साथ हम खिलवाड़ नहीं कर सकते। प्रह्लाद भारद्वाज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि दो खास वर्ग भूमिहार और मुसलमान जिनकी आवादी शहर में सबसे ज्यादा है, उन्हें सशक्त कमिटी में जगह नहीं देना, वर्तमान अध्यक्ष की दुर्भावना को दर्शाता है। समय समय पर जनता इसका जवाब देते रहेगी। 

उन्होंने वर्तमान सशक्त कमिटी को निशक्त कमिटी की संज्ञा देते हुए कहा कि सशक्त के सभी सदस्य नगर परिषद अध्यक्ष की कठपुतली हैं। जो भी जरा भी इधर उधर करेगा। उसे उसी क्षण बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। जिसकी पूरी व्यवस्था के साथ इस कमिटी को बनाया गया है।।