बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा के चार नगर निकायों के पहले चरण की मतगणना हुई खत्म, कई सीटों पर युवाओं ने मारी बाजी

दरभंगा के चार नगर निकायों के पहले चरण की मतगणना हुई खत्म, कई सीटों पर युवाओं ने मारी बाजी

DARBHANGA : बिहार में निकाय चुनाव के पहले चरण में दरभंगा के चार नगर परिषद की सीटों के नतीजे मंगलवार को जारी हो गया। जिसमें अधिकतर युवाओं ने जीत हासिल की है। आज सुबह से ही जिला के बाजार समिति में 4 नगर निकाय सीटों की मतगणना से चल रही थी।


नगर पालिका चुनाव 2022 के प्रथम चरण में नगर परिषद बेनीपुर, नगर पंचायत बहेड़ी, नगर पंचायत हायाघाट एवं नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के मतों की गिनती हुई। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने मतगणना केन्द्र पर पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतगणना हुई। वहीँ विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। धारा 144 लागू है और विजय जूलूस पर पूर्णत: प्रतिबंध है।

हायाघाट में मुख्य पार्षद आतीया अंजुम पति- मो0 बशारत विजयी हुई है। जबकि उप मुख्य पार्षद मो0 अकबर चुने गए हैं। वार्ड 2 हायाघाट से मोहम्मद सरफराज जैदी, वार्ड नंबर 4 से जेबा प्रवीण, वार्ड 5 हायाघाट से गीता देवी, वार्ड 6 हायाघाट से शबाब सिद्दीकी, वार्ड 7 हायाघाट से इसरत परवीन, वार्ड 8 बेनिपुर से आनंद कुमार झा, वार्ड 9 हायाघाट से कमरे आलम, हायाघाट वार्ड 16 से विकास साह और हायाघाट वार्ड 17 से नीतीश प्रकाश विजयी हुए हैं। 

जबकि बहेड़ी में मुख्य पार्षद के रूप में मनोज लालदेव और उप मुख्य पार्षद कनक चौधरी विजयी हुए हैं। वहीँ बहेरी वार्ड 1 से शीला देवी, वार्ड दो बहेरी से बैद्यनाथ यादव, वार्ड 3 बहेरी से मनोज पासवान, वार्ड 4 बहेरी से सुनील शाह, बहेरी वार्ड 5 से रूपो देवी विजय, वार्ड 6 बहेरी से मानो देवी, वार्ड 7 महेरी से धीरज मुखिया, बहेरी वार्ड 10 से राकेश शर्मा और बहेरी वार्ड 11 से कृष्ण कुमार महतो को जीत मिली है।

वहीँ बेनीपुर से मुख्य पार्षद पद पर मोहम्मद एकबाल और उपमुख्य पार्षद पद पर राजीव कुमार ठाकुर विजयी हुए है। वार्ड 3 बेनीपुर से इंदु देवी, वार्ड 4 बेनीपुर से नित्यानंद मंडल, वार्ड 11 बेनीपुर से रंजू झा, वार्ड 12 बेनीपुर से रामसती देवी, बेनीपुर वार्ड 18 से संतोष झा विजयी हुए हैं। वहीँ कुशेश्वरस्थान में मुख्य पार्षद के रूप में शत्रुघ्न  पासवान और उप मुख्य पार्षद सुजीत पासवान विजयी हुए हैं। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News