बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा के रजौली में वोटों की गिनती जारी, नए चेहरों पर मतदाताओं ने जताया भरोसा

नवादा के रजौली में वोटों की गिनती जारी, नए चेहरों पर मतदाताओं ने जताया भरोसा

NAWADA : तीसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर रजौली प्रखंड के वोटों की गिनती जारी है। नवादा जिले के रजौली में इसी चरण में वोटिंग हुआ था। केएलएस कालेज नवादा में वोटों की गिनती की जा रही है। हालाँकि मिली जानकारी के मुताबिक परिणाम उलट - पलट आ रहा है। रजौली उत्तरी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 09 से इंद्रदेव राम साढ़े तीन हजार वोटों के अंतर से जीते हैं। 

जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इंद्रदेव राम को 13467 मत और निकटतम रहे निर्वतमान जिला पार्षद नरेश चौधरी को 9807 वोट मिले। अबतक चार पंचायतों के मुखिया पद के परिणाम सामने आया है। सभी नए चेहरे पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। पुराने चेहरे धराशाई हो रहे हैं। पहले फेज का ट्रेंड दूसरे फेज में दिखा। तीसरे फेज में भी वही स्थिति बनी हुई है। 

मतदाता भगवान नए चेहरे पर भरोसा जता रहे हैं। बताया गया कि निर्वाचित जिला पार्षद इंद्रदेव राम को भाजपा का समर्थन प्राप्त था। रनर रहे निर्वतमान पार्षद नरेश चौधरी को राजद का समर्थन प्राप्त था।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News