खगड़िया में गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबी चचेरी बहनें, परिजनों में मचा कोहराम

KHAGARIA : जिले के परबत्ता थाना इलाके के सलारपुर गंगा घाट के पास आज दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां गंगा में नहाने के दौरान आज दो चचेरी बहनें डूब गई। जिसमें 13 साल की सोनम कुमारी का शव स्थानीय लोगों की मदद से बरामद हो गया है। जबकि 15 साल की मनीषा कुमारी अभी भी लापता है। 


स्थानीय नाविकों के द्वारा लापता बच्ची की खोजबीन की जारी है। इधर अभी तक SDRF की टीम के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अधिकारियों को बार-बार फोन किया जा रहा है। 

इसके बावजूद एसडीआरएफ की टीम को अभी तक नहीं भेजा गया है। प्रशासन घटना को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहीँ इस घटना के बाद जहाँ गंगाघाट पर लोगों की भीड़ उमड़ गयी है।  

बताते चलें की गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण नदी में फ़िलहाल तेज धार बह रही है।  नदी में जाने के लिए प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।  लेकिन आज दोनों चचेरी बहन गंगा नदी में नहाने चली गयी।  जिससे यह घटना हुई है।  

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट