खगड़िया में क्राइम कंट्रोल करने की कवायद, गुंडा परेड का हुआ आयोजन, दो दर्जन दागियों ने दर्ज करायी उपस्थिति

KHAGARIA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस की ओर से अपराध पर लगाम कसने की पूरी तैयारी की गयी है। 


खगड़िया में पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले के थानों में आज गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में गुंडा परेड का आयोजन हुआ। जहां गुंडा पंजी में नामित दागियों को आज थाना बुलाया गया। 

इस मौके पर करीब 2 दर्जन से अधिक दागी आज थाना पहुंचे। जहां सभी का भौतिक सत्यापन के साथ आचरण की जांच की गई। दागियों को अपने आचरण में सुधार करने और सही जीवन यापन करने की हिदायत दी गई।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारी के निर्देश पर गुंडा परेड का आयोजन हुआ है। चित्रगुप्त नगर थाना की गुंडा पंजी में 40 दागियों का नाम शामिल है। जिसमें कई दागी फिलहाल न्यायिक हिरासत मे है। जबकि अन्य का परेड कराया गया है।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट