बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: अवैध संबंध का घातक परिणाम: एक साथ रह रहे थे ससुर व बहू, दो बेटों ने मिल कर मार दी गोली, अवैध संबंध का था शक

CRIME NEWS: अवैध संबंध का घातक परिणाम: एक साथ रह रहे थे ससुर व बहू, दो बेटों ने मिल कर मार दी गोली, अवैध संबंध का था शक

नालंदा: अवैध संबंध का परिणाम हमेशा खतरनाक ही होता है। नालंदा जिले में भी एक ससुर की भी इसी संबंध के कारण मारे जाने की खबर है। घटना तेलमर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जहां दो बेटों ने मिलकर अपने पिता को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक के ऊपर अपनी बहू से ही अवैध संबंध रखने का आरोप था। हत्या की वजह भी अवैध संबंध ही बतायी जा रही है।

मिली खबर के अनुसार थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के निवासी मुनेश्वर राउत उर्फ मुनेश्वर महतो अपनी बड़ी बहू एवं उसकी तीन संतानों के साथ पिछले दो साल से पटना में रह रहे थे। ग्रामीणों की माने तो मुनेश्वर बदमाश प्रवृत्ति का था और लोगों के बीच अपना दबदबा बनाये रखने की उसकी चाहत रहती थी। जिस कारण लोग उसे पसंद नहीं करते थे। इसी कारण से उसके घर में बराबर खटपट होती रहती थी। कलह बढ़ने पर वे पटना में पीएमसीएच के पास किराया पर रहने लगे थे। अपने खर्च को चलाने के लिए उन्होंने पटना के गुलजारबाग स्थित अपना प्लाट बेचा था। 

मिली जानकारी के अनुसार मुनेश्वर के बड़े बेटे ने शादी के तुरंत बाद ही किसी कारण से अपनी पत्नी को रखने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद वधू पक्ष वालों ने मुकदमा कर दिया था। तीन साल बाद दोनों पक्षों में सुलह भी हो गयी थी। इस दौरान मुनेश्वर व बहू के संबंधों को लेकर घर में इतनी कलह हो गयी कि उन्हें बेटों व पत्नी से खतरा नजर आने लगा और बहू के साथ वो पटना में शिफ्ट हो गये। इधर थानाध्यक्ष जेपी नारायण ने बताया कि मुनेश्वर की पत्नी ने कहा कि शव के अंतिम संस्कार के बाद मुकदमे के लिए आवेदन किया जायेगा। पुलिस का शव का पोस्टमार्टम करा के स्वजनों को सौंप दिया है। 

Suggested News