बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: एक कमरा, केवल एक लड़की और इतने सारे लड़के, पुलिस ने जब खुलवाया दरवाजा जो उड़ गये होश

CRIME NEWS: एक कमरा, केवल एक लड़की और इतने सारे लड़के, पुलिस ने जब खुलवाया दरवाजा जो उड़ गये होश

शेखपुरा: जिले में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। यह एक होटल के कमरे से संचालित हो रहा था। मामले में गिरफ्तारी भी हुई है। मिली खबर के अनुसार बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के तहत थाने से कुछ ही दूरी पर पिछले एक साल से देह व्यापार के अड्डे का संचालन किया जा रहा था। 

थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र के अनुसार मोहल्ले के लोगों के द्वारा इस बारे में जानकारी दी गयी थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार जब कमरे को खुलवाया गया तो एक युवती व छह युवक वहां मौजूद थे। जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवती की पहचान शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के चांदनी चौक मोहल्ले की निवासी के रूप में की गयी है, जबकि सभी छह युवक बरबीघा के निवासी हैं। 

पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान और कंडोम भी बरामद किया है। जिस होटल में इसका संचालन किया जा रहा था, उसके मालिक विनोद महतो को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। विनोद बरबीघा नगर क्षेत्र के कोइरीबीघा का निवासी बताया जा रहा है।

शेखपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Suggested News