बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में नहीं थम रही आपराधिक घटनाएं, मसौढ़ी में युवक की गला दबाकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

बिहार में नहीं थम रही आपराधिक घटनाएं, मसौढ़ी में युवक की गला दबाकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

MASURHI: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में अपराधी आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मसौढ़ी का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी अनुसार पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा ग्राम निवासी देवेन्द्र प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप मे हुई है। पंकज कुमार की हत्या गला दबाकर कर दी गई है। हत्या के बाद मृतक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र की हत्या जमीनी विवाद में की गई है। 

बताया जा रहा कि पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर उनके कई लोगों से विवाद चल रहा था। इसके बाद यह घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर मसौढ़ी पुलिस पहुंची है। फिलहाल मसौढ़ी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Suggested News