बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अपराधी बेलगाम ! यूपी से बिहार काम करने आए मजदूर की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम...

बिहार में अपराधी बेलगाम ! यूपी से बिहार काम करने आए मजदूर की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम...

CHAPRA: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। अपराधी दिन हो या रात बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। राज्य में हर दिन लूट, डकैती, हत्या और छिनतई के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला छपरा का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक 18 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं लड़के की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लड़की के मां की रो- रोकर बुरा हाल है। 

दरअसल, मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव का है। जहां चिमनी पर काम करने वाले एक मजदूर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है। वह 10 से 12 दिन पूर्व ही यहां पर काम करने के लिए आया था और उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि, मढ़ौरा थानान्तर्गत ग्राम लेरुवा स्थित RBI चिमनी भट्ठा के मजदूर ललन उर्फ़ लवलीन, उम्र 18 वर्ष एक मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मढ़ौरा थाना पुलिस दल घटना पर पहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य बिन्दुओं पर जांच एवं प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 

Suggested News