बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीआरपीएफ के डीआईजी यौन शोषण के दोषी, अर्जुन पुरस्कार विजेता अधिकारी खजान सिंह को बर्खास्तगी का नोटिस

सीआरपीएफ के डीआईजी यौन शोषण के दोषी, अर्जुन पुरस्कार विजेता अधिकारी खजान सिंह को बर्खास्तगी का नोटिस

दिल्ली- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के एक उच्च पदस्थ अधिकारी को यौन उत्पीड़न का दोषी पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त करने का नोटिस दिया गया है. जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के उप महानिरीक्षक  रैंक के मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह ने अर्धसैनिक बल में महिला कर्मियों का यौन उत्पीड़न किया. महिलाओं के आरोप के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  ने मामले की जांच की और  जिसमें खजान सिंह को दोषी पाया गया है.  इसके बाद  अर्धसैनिक बल ने संघ लोक सेवा आयोग को एक रिपोर्ट दी, जिसने गृह मंत्रालय से उन्हें बर्खास्त करने के लिए कहा गया है.

उप महानिरीक्षक  रैंक के मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह के खिलाफ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  ने जांच की थी. कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की गई और यूपीएससी को एक रिपोर्ट सौंपी गई. अब यूपीएससी ने उन्हें बर्खास्त करने की सिफारिश की है.

 गृह मंत्रालय  ने भी इसे मंजूरी दे दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल   ने अधिकारी को बर्खास्तगी नोटिस जारी किया है.

खजान सिंह  पर दो आरोप हैं और एक मामले में बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया जा चुका है. बर्खास्तगी नोटिस का जवाब देने के लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है. 

बता दें खजान सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के चीफ स्पो‌र्ट्स अफसर रह चुके हैं. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्य खेल अधिकारी बनने से पहले खजान सिंह ने 1986 के सियोल एशियाई खेलों में 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीता था.


Suggested News