बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राइस मिल की मशीन में आया करंट, चपेट में आए सात मजदूर बुरी तरह से घायल

राइस मिल की मशीन में आया करंट, चपेट में आए सात मजदूर बुरी तरह से घायल

BHAGALPUR : भागलपुर,जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दीपक भुवानिया के राइस मिल में काम कर रहें मजदूरों को करंट लगने से सात मजदूर घायल हो गए। आनन फानन में घायल मजदूरों को राइस मिल के कर्मचारी ने जगदीशपुर स्वास्थ केंद्र लाया जहा घायल मजदूरो का इलाज चल रहा है।

घायल मजदूर में 55 वर्षीय बलराम यादव, 40 वर्षीय लड्डू यादव, 30वर्षीय फुट्टो यादव,  32वर्षीय रविंदर यादव, यह सभी गोराडीह प्रखंड के रविंदरपूर निवासी हैं और 35 वर्षीय संदीप यादव रजौन प्रखंड के घुटिया और 20 वर्षीय नीतीश कुमार  वृंदावन निवासी हैं। 

वही एक मदजूर 40वर्षीय मुनिलाल यादव को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। घायल मजदूर बलराम यादव ने बताया को हम लोग सभी एक साथ काम कर रहे थे।और पायलिंग मशीन चला रहे थे।तभी अचानक बारिश आ जाने से  पायलिंग मशीन में करंट आ गया और हम सबको करंट लग गया।



Suggested News