बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फानी का तांडव, 3 की मौत, बंगाल की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान

फानी का तांडव, 3 की मौत, बंगाल की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान

चक्रवाती तूफान फानी ने भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की प्रचंड हवाओं के साथ शुक्रवार को सुबह ओडिशा तट पर दस्तक दी । भयंकर तूफान के कारण इसके प्रभाव वाले इलाकों में कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं, झोपड़ियां तबाह हो गई हैं और पुरी के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। तूफान के बाद अबतक तीन लोगों की मौत की खबर है। इसके साथ ही तकरीबन 12 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। नुकसान का सही आकलन अब तक नहीं हो पाया है। हालांकि, अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी है।


ओडिशा में तांडव मचाने के बाद फानी अब बंगाल की ओर बढ़ रहा है। कोलकाता मौसम विभाग के मुताबिक फानी कोलकाता से 370 किमी की दूरी पर स्थित है। आज देर शाम तक उसके बंगाल के तट से टकराने की आशंका है। झारखंड और बिहार के कई जिलों में भी इसका असर  दिखने लगा है।

बता दें कि फानी के चलते रेलवे ने 1 से 7 मई के बीच में ओडिशा की ओर जाने वाली 157 ट्रेनें कैंसल कर दी हैं और चार ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट को आधी रात और पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट को रात साढ़े नौ बजे से बंद कर दिया गया। भुवनेश्वर एयरपोर्ट 24 घंटे तक बंद रहेगा, जबकि कोलकाता एयरपोर्ट को पहले शुक्रवार शाम 6 बजे तक बंद रखा गया था लेकिन अब एयरपोर्ट शुक्रवार 3 बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक बंद रहेगा।

Suggested News