बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दहेज के लिए महिला का मर्डर, 9 महीने पहले घर से भागकर की थी 2 बच्चे के बाप से शादी

पटना में दहेज के लिए महिला का मर्डर, 9 महीने पहले घर से भागकर की थी 2 बच्चे के बाप से शादी

PATNA : दहेज प्रथा को लेकर बिहार सरकार चाहे कितने भी मुहीम चला ले। लेकिन महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पटना में एक बार फिर दहेज के दानवों ने एक नवविवाहित की गला दबाकर हत्या कर दी है। दहेज में चार लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना पटना के बिहटा थाना इलाके की है। जहां जमुनापुरा में ससुराल वालों ने नवविवाहित प्रियंका कुमारी को जान से मार डाला। 

इस घटना के संबंध में मनेर थाना इलाके के महीनावां गांव के रहने वाले मृतका के पिता पंकज कुमार ने बताया उनकी पुत्री प्रिया कुमारी 9 महीना पहले बिहटा के जमुनापुरा के रहने वाले नीकु कुमार के साथ घर से भाग गई थी और लव मैरिज किया था। शादी के समय  विरोध किया, फिर बाद में सामाजिक पहल के बाद आपस में समझौता कर मामले का सुलह कर लिया गया था। लेकिन कुछ ही माह के बाद से ससुराल वाले दहेज में चार लाख रुपये की मांग करने लगे। प्रिया पर उसका पति दबाव बनाता था। 

कई बार उसकी पिटाई भी की गई थी। मृतक महिला के पिता पंकज ने आगे बताया कि नीकु कुमार शादीशुदा है और उसका दो बच्चा भी है। उसके बावजूद भी मेरी बेटी को बहला-फुसला कर घर से लेकर भाग कर शादी कर ली थी। बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है और इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता पंकज कुमार ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल गिरफ्तारी के डर से सभी आरोपी घर से फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पटना से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News