बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, शव को जलाकर जमीन में दफनाया

BIHAR NEWS : दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, शव को जलाकर जमीन में दफनाया

NALANDA : हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा में ससुरालवाले गर्भवती बहू के लिए हैवान साबित हुए। पति व अन्य परिवार ने बहू की हत्या कर उसे जला दिया। फिर शव के टुकड़े कर उसे जमीन में दफन कर दिया। मायके के परिवार ने बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर गांव से जमीन खोद कई टुकड़ों में लाश बरामद की। लाश मिलने की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का दावा करने करने लगी। मृतका संजीत कुमार की पत्नी 19 वर्षीया काजल कुमारी है।

पहले से दर्ज था मुकदमा 

पटना जिला के सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिहटा निवासी पिता अरविंद कुमार ने पति समेत सात को आरोपित कर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। 6 लाख नहीं मिलने पर आरोपियों पर हत्या का आरोप था। थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पिता ने बताया कि पिछले साल जून में उन्होंने बेटी की शादी की थी। दामाद रेलवे में पियून था। टीटीई में प्रमोशन के बाद वह 6 लाख रुपया दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की निमर्मतापूर्वक हत्या कर शव को टुकड़े में कर दफन कर दिया।

पुलिस कार्यशैली पर उठाया सवाल 

मृतका के भाई बंटी कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस चैन की नींद सो गई।  ग्रामीणों की निशानदेही पर परिवार ने गांव से भूमि खोद शव के टुकड़े निकाला। हत्या के बाद शव को जलाया फिर उसके दर्जनों टुकड़े कर उसे दफन कर दिया। शव मिलने के बाद गांव पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का दावा करने लगी। मौके से जली खाट मिली। समीप की झाड़ियां जली थी। परिवार के लोग शव के टुकड़े को थैले में जमा किए। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाया। मृतक 6 माह की गर्भवती बताई जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News