बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने लिया यूटर्न, दानिश रिजवान को फिर से पार्टी में लिया वापस

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने लिया यूटर्न, दानिश रिजवान को फिर से पार्टी में लिया वापस

PATNA : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने यूटर्न लेते हुए दानिश रिजनान को फिर से पार्टी में शामिल कर लिया है। दानिश रिजवान को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेवारी एक बार फिर से दी गई है।

बता दें कि पार्टी में हुए विवाद के बाद हम के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल और राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने इस्तीफा दे दिया था। दोनों का इस्तीफा मांझी ने स्वीकार कर लिया और इसकी जानकारी खुद पत्रकारों को दी थी। 

मंगलवार को मांझी ने यूटर्न लेते हुए एक बार फिर से दानिश रिजवान को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है।

Suggested News