बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी एअर इंडया की उड़ान, केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री से मिले संजय झा

दरभंगा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी एअर इंडया की उड़ान, केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री से मिले संजय झा

पटना...  दरभंगा एयरपोर्ट से बहुत जल्द एयर इंडिया की उड़ानें शुरू होंगी। दरभंगा एयरपोर्ट को शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सूबे के पूर्व जलसंसाधन मंत्री संजय झा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एअर इंडिया की शुरुआत होने से किराए में कमी आएगी और यात्रियों को राहत मिलेगी। 

उड़ान बढ़ने पर हवाई किराए में भी कमी आने की संभावना है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की और उनको दरभंगा एयरपोर्ट से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी। 

केंद्रीय मंत्री ने संजय कुमार झा को भरोसा दिया कि दरभंगा एयरपोर्ट से बहुत जल्द एयर इंडिया की उड़ानें शुरू होंगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे अन्य प्राइवेट कंपनियों को भी दरभंगा से उड़ान शुरू करने के लिए कहेंगे। उड़ान बढ़ने पर विमान किराये में कमी तय है। 

Suggested News