बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों ने घर छोड़कर स्कूल में लिया शरण

दरभंगा में नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों ने घर छोड़कर स्कूल में लिया शरण

DARBHANGA : जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण सिहवारा प्रखंड के रामपुर पंचायत के रामपुर गांव में आने जाने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी चढ गया है। जिसके कारण गांव में रह रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बाढ़ का पानी गांव के कुछ लोगों के घर के अंदर अपना पांव पसार चुका है। जिसके दहशत से लोग अपने घरों को छोड़कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुरा में शरण लिए हुए है।

आवागमन में हो रही है परेशानी

वही स्थानीय लोगो का कहना है कि सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण हमलोगों आने जाने में काफी परेशानी होती है। लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर बाढ़ की तेज धारा को पार करते है। लेकिन प्रशासनिक अतर पर हमलोगों को किसी प्रकार की सुविधा नही मिली है। लोग अपने भरोसे पर जी रहे है। अचानक पानी आ जाने के कारण घर के अंदर रखे खाने पीने के सभी सामान बाढ़ की भेंट गई है।

बाढ़ की स्थिति पर रखी जा रही है नजर

वही सिहवारा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन कुमार ने बताया कि सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ने की सूचना मिली है। बाढ़ को लेकर अंचलाधिकारी के साथ हमारी लगातार बातचीत चल रही है। जिन लोगों के घर में पानी प्रवेश कर चुका है, उन लोगों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुरा में रहने की व्यवस्था की गई है। बाकी मूलभूत सुविधा विस्थापित परिवारों को जल्द से जल्द मुहैया करवाया जाएगा।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Suggested News