बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी का इश्क नामंजूर: लड़की के पिता ने प्रेमी जोड़े का गला रेतकर मार डाला, शव भी जला दिया

बेटी का इश्क नामंजूर: लड़की के पिता ने प्रेमी जोड़े का गला रेतकर मार डाला, शव भी जला दिया

MOTIHARI : पूर्वी चम्पारण ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की आधी रात की बाद की सुगौली थाना क्षेत्र की बतायी गई है। जहां नाबालिग एक लड़का और लड़की की जघन्य हत्या कर शवों को जलाया जा रहा था। मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। 

पुलिस ने दोनों की पहचान  हो चुकी है। मृतक डुमरी गांव के वार्ड 3 के निवासी बिजुल सहनी का पुत्र मुस्कान कुमार बताया गया है। जबकि लड़की उसी गांव के वार्ड 4 के यादव लाल पंडित की पुत्री विनीता कुमारी बतायी गई है। इस घटना की सूचना पंचायत के मुखिया सुनील सहनी ने सुगौली थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सुगौली थाना ने घटना की जांच किया। पुलिस टीम डुमरी गांव के बगल के सिकरहना नदी किनारे पहुंची जहां दोनों के शव को जलाया जा रहा था। पुलिस टीम को देख सभी भाग निकले। जहां से पुलिस ने दोनों के जले शव को कब्जे में कर थाना लायी। 

दोनों की हत्या कर शव जलाने का आरोप लड़के की मां मौलेसरी देवी ने लड़की के पिता,माँ,भाई और अन्य पर लगाया है। बताया कि मुस्कान मंगलवार की रात 9 बजे गांव में ही डांस प्रोग्राम देखने गया था। इसी दौरान गांव के ही जादोलाल ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद रस्सी से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की फिर गला रेतकर हत्या कर दिया। इतना ही नहीं उसने अपनी बेटी को भी मार डाला। इसके बाद दोनों की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से दोनों के शव को आधी रात को गांव के बगल के सिकरहना नदी के किनारे जलाया जा रहा था। दोनों का शव अस्सी प्रतिशत से अधिक जल गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है। साथ हीं परिजनों की ओर से आवेदन मिलने का इंतजार पुलिस कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार मुस्कान और विनीता के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विनीता के घरवाले इस बात का विरोध करते थे। मंगलवार की रात मुस्कान विनीता से मिलने गया था। इसी बीच विनीता के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। जब तक दोनों कुछ कहते तब तक दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह निर्मम हत्या करने वाले को पुलिस कड़ी सजा दिलवाए, ताकि गांव में ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे। 

घर छोड़कर भागे लड़की के पिता

साथ हीं आरोपित लड़की के पिता यादव लाल पंडित के घर पर पुलिस ने छापामारी किया लेकिन लड़की के परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए थे। 

Suggested News