बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में 3 माह की गर्भवती महिला का ससुराल में मिला शव, पति का भाभी के साथ था अवैध संबंध !

नवादा में 3 माह की गर्भवती महिला का ससुराल में मिला शव, पति का भाभी के साथ था अवैध संबंध !

NAWADA: नवादा में एक गर्भवती महिला की हत्या कर देने का मामला सामने निकल कर आया है। जहां ससुराल वाले पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा कि भाभी के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी गई है। मामला शनिवार की रात का है। जहां 03 माह की गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। वहीं परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।  घटना के बाद ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की तफसील में जुटी है। दरअसल, पूरा मामला नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के घोसतावां गांव का है। जहां तीन माह की गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। वहीं मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

मृतका की पहचान घोसतावां गांव निवासी कमलेश यादव की 22 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में किया गया है। मृतका की बहन स्वीटी देवी का आरोप है कि प्रीति के पति का भाभी से अवैध संबंध था, वह अपने भाभी के खातिर ही अपनी ही पत्नी की हत्या कर दिया है। मृतका विरोध किया करती थी। इसी को लेकर बराबर लड़ाई- झगड़ा हो रहा था।लगातार दहेज क़ो लेकर भी प्रताडऩा किया जा रहा था। मेरे पिता द्वारा मोटरसाइकिल दिया गया था, लेकिन मृतका के पति और दहेज की मांग कर रहे थे। मेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। और फांसी के फंदे में लटकाया गया था। वह तीन माह की प्रिगनेंट भी थी।

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मचा है। वहीं एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि तीन साल पहले मृतका की शादी हुई थी और ससुरार वाले दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित कर रहे थे। मृतक महिला की परिजनों के द्वारा हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Suggested News