बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में 5 दिनों से लापता युवती का मिला शव, सदमे में मां ने तोड़ा था दम

मुजफ्फरपुर में 5 दिनों से लापता युवती का मिला शव, सदमे में मां ने तोड़ा था दम

मुजफ्फरपुर. घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र से है। जहां पर एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश सदर थाना क्षेत्र के दीघरा रामपुर साह से मिला। घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित दीघरा पट्टी में एक पोखर में तैरता हुआ उसका शव बरामद हुआ। मृत युवती की पहचान आसमा खातून (21) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। वहीं बेटी की मौत की सदमे से मां ने भी दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों की मदद को शव को तालाब से बाहर निकाला गया। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। कोई हत्या तो कोई डूबने से मौत होने की आशंका जाहिर कर रहा है। थानेदार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का असल कारण सामने आएगा। परिजन भी अभी कुछ बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


मृत युवती के भाई मो. कलाम ने बताया कि 17 मार्च की रात को वह घर मे खाना खाई। इसके बाद वह अचानक से लापता हो गयी। उसे घर से बाहर निकलते भी किसी ने नहीं देखा था। जब सब लोग सोने जाने लगे तो खोजबीन शुरू हुई। लेकिन, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वे लोग काफी चिंतित होकर आस पड़ोस में खोजबीन करने लगे। पर देर रात तक युवती के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके अगले दिन थाना में जाकर लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

जब आसमा नहीं मिली तो पूरा परिवार सदमे में डूब गया। इसी सदमे में उसकी मां हसीना खातून ने भी दम तोड़ दिया। परिवार में मातम पसर गया। एक तरफ आसमा के लापता होने का गम तो दूसरी तरफ मां की मौत का मातम। पूरा इलाका शोककुक हो गया। लेकिन, आसमा का कुछ पता नहीं लग रहा था। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी खोजबीन में जुटी हुई थी। पीड़ित ने गलत नियत से अपहरण करने की आशंका जताई थी। लेकिन, किसी पर संदेह नहीं जाहिर किया था। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर युवती का सुराग खोजने में जुटी हुई थी।

Suggested News