Banka Kand on Tejashwi Yadav: बांका में लड़की से शैतानियत पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा, सम्राट सरकार से पूछे ये तल्ख सवाल

Banka Kand on Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला।...

Tejashwi Yadav
तेजस्वी का सम्राट से तल्ख सवाल- फोटो : reporter

Banka Kand on Tejashwi Yadav: बांका के ऐतिहासिक मंदार पर्वत से युवती के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर संग्राम छिड़ गया है। वीडियो में कुछ युवक युवती को घेरकर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते और उसके साथ हाथापाई की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद छह अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनकी पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

मामला सामने आते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मंदार पर्वत के वीडियो को साझा करते हुए जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं का भी जिक्र किया और बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। तेजस्वी ने सरकार से पूछा कि मंदार पर्वत के वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों को आखिर कब गिरफ्तार किया जाएगा।

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली, पुलिस व्यवस्था में कथित हस्तक्षेप और अपराध के मामलों में सरकार की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए।।


उन्होंने जमुई और समस्तीपुर के मामलों को जोड़ते हुए सरकार से जवाब मांगा कि वहां गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मौजूदा स्थिति क्या है। साथ ही उन्होंने अपराध के मामलों में कथित तौर पर सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव के आधार पर कार्रवाई होने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री से जवाब तलब किया।

इस प्रकरण ने मंदार पर्वत जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब असली कसौटी पुलिस की तफ्तीश है वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कितनी जल्दी होती है और जांच के बाद कानून के मुताबिक क्या कार्रवाई की जाती है।

दिल्ली से धीरज कुमार सिंह रिपोर्ट