हाथ में चूड़ी और गले में मंगलसूत्र पहने मिला महिला का शव, पुलिस ने कहा - हत्या कर फेंका

हाथ में चूड़ी और गले में मंगलसूत्र पहने मिला महिला का शव, पु

NAWADA :  बिहार के नवादा में अकबरपुर प्रखंड के पहाड़पुर गांव के पास नवविवाहिता की शव को पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान नहीं की गई है।  जानकारी मिलते ही डीएसपी पंकज कुमार व अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार घटनास्थल पर  पहुंच गए। 

डीएसपी पंकज कुमार ने कहा है कि लड़की के गले में मंगलसूत्र है। हाथ में चूड़ी भी है।आशंका है कि किसी ने हत्या करके पहाड़पुर गांव के पास लाकर फेंक दिया है। इस मामला की जांच शुरू कर दी गई है।फिलहाल लड़की की कोई पहचान नहीं की गई है।