भागलपुर. सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी बिंद टोला में नीम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। शव की पहचान दिलगौड़ी बिंद टोला निवासी स्वर्गीय प्रकाश बिंद के 14 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के भाई ने बताया कि सुनील कुमार शादी में गया हुआ था। घर कब आया किसी को पता नहीं था। वहीं जब बाथरूम करने के लिए परिवार वाले लगभग रात्रि के 2 बजे बाहर निकले तो सुनील कुमार का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। इसको देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि सुनील कुमार की पहले हत्या की गई है। उसके बाद इस हत्या को आत्महत्या के रूप में देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे दी गयी है। स्थानीय थाना तथा फॉरेंसिक टीम पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से दो लोगों का चप्पल भी फॉरेंसिक टीम ने बरामद किया है। जांच करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है।