बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गर्लफ्रेंड से शादी करने गए बिहार के युवक का जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिला शव, गुस्साए लोगों ने सड़क पर की आगजनी

गर्लफ्रेंड से शादी करने गए बिहार के युवक का जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिला शव, गुस्साए लोगों ने सड़क पर की आगजनी

ARA : अपनी गर्लफ्रेंड के शादी करने गए भोजपुर जिले के युवक का शव जबलपुर रेलवे स्टेशन से  मिला है। परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने आज पटना-आरा मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। वहीं मामले में सूचना के बाद बाद नगर थाना और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फिर परिजनों को समझा-बुझा कर जाम को हटाया और आवागमन को फिर से बहाल कराया। उसके बाद मृतक के शव को नगर थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव निवासी शिवमुनि यादव का बेटा संजय कुमार शादी की नीयत से एक लड़की के साथ बाहर गया था। जिस लड़की के साथ वह गया था, वह लड़की अहिरपुरवा में अपने ननिहाल में रहती थी। मृतक के भाई ने बताया कि 23 अप्रैल से संजय कुमार लापता था। नगर थाना पुलिस जब उसे ढूंढते हुए घर आई, तब पता चला कि वह लड़की के साथ गया है। 

बंगाल में शादी करने गए थे दोनों

हम लोगों ने बहुत खोजबीन करने का प्रयास किया। लेकिन उसकी जानकारी कहीं नहीं मिल पा रही थी। 25 अप्रैल को उसने खुद फोन किया और बताया कि वह सुषमा के साथ हावड़ा आया है। फोन पर लड़की ने भी बात की और बताया कि हम लोग शादी करने जा रहे हैं। उसके बाद दोनों से कोई बातचीत नहीं हुई।

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिला शव

मृतक के भाई ने आगे बताया कि हमलोग उनकी शादी की खबर का इंतजार कर रह थे। लेकिन जबलपुर आरपीएफ द्वारा फोन कर बताया गया कि यहां संजय कुमार का शव है, आप लोग आकर ले जाइए। हम लोग वहां पहुंचे तो एक मेडिकल कॉलेज में मेरे भाई का शव रखा था और उसके गले पर रस्सी का निशान था। जिस लड़की के साथ वह गया था, उसने बताया कि आपके भाई ने आत्महत्या कर ली है।

शव लेकर लौटे घर

परिजन संजय का शव लेकर वापस घर लौटे। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने कई घंटों तक आरा-पटना मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद नगर थाना और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फिर परिजनों को समझा-बुझा कर जाम को हटाया और आवागमन को फिर से बहाल कराया। उसके बाद मृतक के शव को नगर थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Suggested News