बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नग्न अवस्था में सीआरपीएफ जवान की पत्नी का शव बरामद, परिजनों ने गैंगरेप का लगाया आरोप

BIHAR NEWS : नग्न अवस्था में सीआरपीएफ जवान की पत्नी का शव बरामद, परिजनों ने गैंगरेप का लगाया आरोप

JEHANABAD : जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव बधार में महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। परिजनों ने महिला के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि परसबीघा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी सुषमा देवी शुक्रवार को अपने घर से बाहर गई थी। लेकिन काफी समय हो जाने के बाद जब वह नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए और इसकी सूचना परस बीघा थाने के पुलिस को दिया। इसके बाद शनिवार को गांव के ही कुछ लोग खेत में गए तो देखा कि एक महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था मे पड़ा हुआ था। इस बात की सूचना उसके परिजनों को लगी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां इस महिला की पहचान सीआरपीएफ जवान की पत्नी सुषमा देवी के रूप में किया गया, जिसकी उम्र 28 वर्ष बताया जाता है। 

इसकी सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस द्वारा पहुंचकर जांच किया गया तो महिला निर्वस्त्र अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके परिजनों का आरोप है कि इस महिला के साथ अपराधियों द्वारा गैंगरेप पर हत्या कर दिया। क्योंकि इस महिला के शरीर पर कई कटे-फटे के निशान भी हैं। इससे स्पष्ट होता है कि सामूहिक रूप से इसके साथ गैंगरेप किया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीण एवं उसके परिजन ने जहानाबाद शकूराबाद सड़क पर आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। घटनास्थल पर जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर मामले की शांत कराने में जुट गए हैं। 

परिजनों का कहना है कि जिस तरह से अपराधियों ने उस महिला के साथ जघन्य अपराध किया है। इससे पूरे जहानाबाद जिले की मर्यादा शर्मसार हुई है। इसलिए अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस इस घटना की अपने स्तर से जांच करने में जुट गई है। बताते चलें की जहानाबाद में भी कुछ दिन पूर्व अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिए हैं। वे आज भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। उधर लगातार जिले में चोरी और छिनताई की भी घटना घट रही है। इस गैंगरेप की घटना के बाद उस इलाके में काफी आक्रोश देखा जा रहा है,लोग पुलिस के कार्य शैली पर सवाल उठा रहे है।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 


Suggested News