बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वाले पर लगा हत्या का आरोप, सास ने खोला मृत बहू का बड़ा राज

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वाले पर लगा हत्या का आरोप, सास ने खोला मृत बहू का बड़ा राज

NAWADA : बिहार के नवादा में फांसी के फंदे पर लटका मिला एक विवाहिता का शव ससुराल वाले पर लगाया हत्या का आरोप, मामले की जांच में पुलिस जुटी है। बता दें कि यह मामला नगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर का है जहां शनिवार को फांसी के फंदे में लटका एक विवाहिता का शव को पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान नॉलेज सिंह की पुत्री रीना कुमारी के रूप में किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। 

वही रीना के पिता नॉलेज सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले ने ही मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर फांसी के फंदे में लटका कर फरार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से विवाद चल रहा है। और कोर्ट और थाना में भी मामला दर्ज है। हमारी बेटी को रखना नहीं चाहते हैं और इसी को लेकर मेरी बेटी की हत्या की गई है। पिता के द्वारा ससुराल वाले पर गंभीर आरोप लगाया गया है। 

उन्होंने बताया कि रोह थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले उमाशंकर सिंह का पुत्र गोपाल कुमार से 10 साल पहले विवाह हुआ था।  कुछ दिनों के बाद विवाद शुरू हो गया और अंत में मेरी पुत्री की मौत हो गई। 

वही ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि कोर्ट में पूरे विवाद चल रहा है। और लड़का लड़की से तलाक लेना चाह रहा है। इसी को लोक लेकर कोर्ट में भी परिवार दायर किया गया है। दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। वही एक पुत्र भी है जो दादी के साथ रहता है। 

 सास ने ही बहू की खोला राज, कर ली थी दूसरी शादी

वही मृतक की सास उषा देवी ने कहा कि खुद आत्महत्या की होगी। और ससुराल वाले को फसाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया है कि 25.12. 2019 को लड़की विष्णु सैनी नामक किसी युवक से विवाह की हैं। और ससुराल वाले को गुमराह कर रही थी। जिसके बाद ही मेरे बेटा ने कोर्ट में तलाक लेने के लिए परिवार भी दायर किया है। हालांकि लड़की का नाम कागजात में दूसरा बदलकर विवाह किया गया है। सास ने कहीं की बहू की राज पुलिस ही खोली गई। पूरी बात भी सच्चाई सामने आएगी। सास के द्वारा बहू की दूसरी विवाह रचाने की भी बात कही जा रही है।

Suggested News