छपरा में संदिग्ध परिस्थिति में मिला नवविवाहिता की शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप

छपरा में संदिग्ध परिस्थिति में मिला नवविवाहिता की शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप

CHHAPRA: राज्य में नवविवाहिता की हत्या का मामला अकसर सामने आता रहता है। ताजा छपरा का है। जहां रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की शव बरामद हुई है। वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, यह मामला छपरा के मढ़ौरा का है। जहां नवविवाहिता की पंखे से लटकी हुई शव बरामद हुई है। बताया जा रहा कि मृतका के ससुराल में अकसर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। वहीं बीते दिन भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मृतका की पहचान मढ़ौरा के अंवारी निवासी अखिलेश मांझी की पत्नी काजल कुमारी के रुप में हुई है।

बता दें कि, मृतका के पिता गरखा थाना क्षेत्र के कदना निवासी चौकीदार हैं। पिता ने आरोप लगाया है कि, उनकी बेटी का उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। और आत्महत्या का मामला दिखाने के लिए उसे पंखे से लटका दिया है। मृतका के पिता ने कहा कि मृतका के पति का उसकी भाभी के साथ अवैध सबंध था। 

वहीं जब मृतका इसका विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था। वहीं पिता ने कहा कि पड़ोसियों के द्वारा आज फिर विवाद का सूचना दिया गया। जब मायके वाले मृतका के ससुराल पहुंचे तो गेट बंद था। जिसके बाद सभी लोग गेट तोड़ के अंदर गए तो देखा की मृतका पंखे से लटकी थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वहीं मृतका के ससुराल वालें फरार है। 

Find Us on Facebook

Trending News