बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से झगड़े की बात आई सामने, हत्या की भी चर्चा

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से झगड़े की बात आई सामने, हत्या की भी चर्चा

BANKA :  बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के चतुर्वेदी आश्रम  महादेवपुर ग्रामीण पथ पर गोपालपुर पैक्स भवन के पास आम के बगीचा में शुक्रवार को आम के पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से आसपास के गांवों में खलबली मच   गई। सूचना मिलने पर गोपालपुर, महादेवपुर, भीखनपुर, महोता सहित आसपास के गांवों के काफी संख्या  में लोग मौके पर  जुट गए। लगभग एक घंटा बाद  मृतक की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव निवासी कामों  यादव के पुत्र शंभू यादव (37 वर्ष) के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। 

बताया गया कि आम का बागीचे में एक मुर्गी फार्म है, जब मुर्गी फार्म का मालिक दोपहर में किसी काम से मुर्गा फार्म पहुंचा तो पेड़ से एक  युवक शव लटका पाया। सूचना पर गांव के काफी संख्या लोग पहुंच गये। इसके बाद सूचना मिलने कुछ देर के बाद  पुलिस दलबल के साथ  पहुंची। 

पत्नी के वापस नहीं लौटने से था परेशान

 प्राप्त जानकारी के अनुसार पति से विवाद के कारण सुलेखा देवी पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को शंभू यादव पत्नी को विदा कराने ससुराल सलेमपुर गया था। जहां पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। जिस पर शंभू यादव ने थाना आकर लिखित शिकायत किया । पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की देर संध्या शंभू यादव एवं उसकी पत्नी सुलेखा देवी अपने दो बच्चे के साथ थाना पहुंची थी। जहां पत्नी ने पति शंभू यादव द्वारा मारपीट करने की शिकायत की। जिसपर दोनों को समझा बुझाकर कर घर भेज दिया। जिसपर शंभू यादव रात करीब नौ बजे पैदल अपने घर बेलसीरा के लिए निकला। और पत्नी दोनों बच्चों के साथ मायके सलेमपुर चली गई। 

शुक्रवार की सुबह पत्नी एक बार फिर थाना आई। जहां पुलिस को पति के गुमशुदगी की जानकारी दिया। चर्चा है कि शंभू यादव नशे का आदि था। और पत्नी एवं बच्चों के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। 

शंभू यादव की मौत हत्या है या आत्महत्या पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच में जुट गई है। लोगों में पेड़ से शव लटका मिलने पर तरह-तरह की भी चर्चा का बाजार गर्म है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर स्वजन ने बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।

Suggested News