बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पत्नी और सास की हत्या के आरोपी युवक का पेड़ पर लटकता मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

नवादा में पत्नी और सास की हत्या के आरोपी युवक का पेड़ पर लटकता मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

NAWADA : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के बधार में पेड के डाली में फांसी के फंदे में लटका हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान पहाड़पुर गांव के ही 25 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में की गयी है। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक पर पहले से पत्नी व सास की ईंट से कूचकर हत्या करने का आरोप था। मृतक के परिजनों ने  ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का लगाया है।


बता दें कि 3 अक्टूबर की देर शाम हिसुआ के प्रोफेसर कॉलोनी मोहल्ले में संगीता देवी और उनकी बेटी मौसम कुमारी की हत्या कर दी गई थी। ईट से कूच कर दोनों को मारा गया था। परिवार ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया था। जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के शुभम कुमार पर आरोप लगा था। शुभम मृतका संगीता देवी का दामाद और मौसम कुमारी का पति था। 

ससुरालवालों ने आरोप लगाया था की दहेज को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था। विवाद के बाद उसने पहले पत्नी फिर बीच बचाव करने आई सास की भी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से शुभम फरार चल रहा था। इस बीच रविवार को उसका शव पहाड़पुर गांव के बधार में एक पेड़ की डाली में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। परिजन घटना को हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव को पेड़ से टांग कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है।सूचना के बाद अकबरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। लेकिन, ग्रामीण डीएसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर शव को उठाने नहीं दे रहे हैं।

वहीँ पत्नी और सास की हत्या के 7 दिनों के अंदर युवक की संदिग्ध मौत से दोनों पक्ष के लोग सकते में हैं। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, पुलिस अनुसंधान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News