बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराब संबंधित केस में हाजिरी लगाने आए युवक की मिली लाश ,गला रेत कर की गई है हत्या, पुलिस कर रही है छानबीन

शराब संबंधित केस में हाजिरी लगाने आए युवक की मिली लाश ,गला रेत कर की गई है हत्या, पुलिस कर रही है छानबीन

जमुई: जमुई में अज्ञात अपराधियों द्वारा रोहित कुमार नामक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर देने की सूचना मिल रही है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, स्थानीय लोगो ने इस घटना की सूचना गरही पुलिस को दी थी। जिसके बाद खैरा और गरही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है। जमुई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

मृतक युवक की पहचान रोहित कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है। घटना गरही थाना क्षेत्र के हरखाड़ पंचायत के काला रोड गिरिवर पहाड़ी के पास घटी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर न्याय परिषद में 6 दिसंबर को हाजिरी पर आया था। हाजिर होने के बाद घर लौटने की बात अपने परिवारवालो से की थी। आपको बता दें मृतक युवक पर शराब संबंधित केस किशोर न्याय परिषद में विचाराधीन है और उसी केस में हाजिरी लगाने यह युवक जमुई आया था। 


मृतक युवक के भाई अभिनंदन कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर को तारीख के बाद वह अपने वकील से मिलकर जमुई स्टेशन पहुंचने की जानकारी 3:30 बजे दिया था। फिर 5:30 बजे अपने मौसा को फोन पर जानकारी दिया कि वह खगड़िया नहीं आ रहा है, लेट होने के कारण वह अपने घर सुल्तानगंज जा रहा है। लेकिन शाम  6:00 बजे के बाद लगातार उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।मोबाइल बंद होने के बाद परिजन को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। जिसके बाद भाई ने नजदीकी थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी जमुई पुलिस को दी। जमुई पुलिस ने 24 घंटे इंतजार करने को कहा। जिसके बाद आज तड़के सुबह जमुई पुलिस को गायब युवक के शव मिलने की सूचना मिली। परिवारवालो ने बताया कि यह घटना आपसी दुश्मनी की है। 

जिसमे जमुई के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मृतक के भाई अभिनंदन ने बताया की 2 साल पूर्व मेरा भाई एक शादी में जमुई आया था जहा पुलिस ने शराब के मामले में मेरे भाई को गिरफ्तार किया था। इस मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया की फिलहाल जमुई पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Suggested News