बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में होली के दिन मुखिया व जेडीयू के कद्दावर नेता पर जानलेवा हमला, पूर्व मुखिया पति पर लगा आरोप

बांका में होली के दिन मुखिया व जेडीयू  के कद्दावर नेता पर जानलेवा हमला, पूर्व मुखिया पति पर लगा आरोप

BANKA :  बांका में होली  के दिन जहां लोग उत्साह के साथ एक दूसरे पर रंगों की बौछार करते रहे। वहीं कुछ लोग पुरानी दुश्मनी निकालने की कोशिश में लगे रहे। मामला बांका के  रजौन प्रखंड अंतर्गत ओड़हारा पंचायत के मालती गांव  से  जुड़ाहै।  जहा पूर्व मुखिया पति  और  सहयोगियों के साथ मिलकर  मालती गांव निवासी निवर्तमान मुखिया सह जेडीयू के कद्दावर नेता प्रवीण कुमार सिंह पर  दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।  मुखिया  द्वारा जानलेवा हमला व जेवरात लूटने का आरोप लगाते हुए रजौन थाना में  प्राथमिक दर्ज करायी गई है।।

इस घटना के बाद प्रखंड मुखिया संघ गोलीबारी व लूटपाट को लेकर गोलबंद हो गया है। मंगलवार को प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी मुखिया प्रतिनिधियों ने रजौन थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार व थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार से मिलकर आरोपियों पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुखिया संघ आंदोलन करने  की  चेतावनी दी है।

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट  व गोलीबारी की गई

पीड़ित मुखिया प्रवीण कुमार सिंह  ने थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन पत्र में कहा है कि होली के दिन अपने सहयोगी दीपक कुमार चौधरी के साथ अपने गांव में लोगों को होली की बधाई देने निकले थे।बधाई देकर जब वह घर लौट रहे थे तो गांव  के ही  कन्हैया प्रसाद यादव के पुत्र वीरेंद्र प्रसाद यादव के घर के सामने अपने  साथियों के साथ पूर्व मुखिया पति अवधेश यादव खड़ा था। उस जगह पर पहुंचते ही पूर्व मुखिया पति अवधेश यादव, कटली यादव के पुत्र छोटू कुमार, सुरेश यादव के पुत्र संजय यादव, अर्जुन यादव के पुत्र विपिन यादव, राजेंद्र यादव के पुत्र संजय यादव सभी मालती गांव निवासी एवं चार से पांच अज्ञात लोगों ने  मिलकर मेरे साथी दीपक कुमार चौधरी के साथ अचानक मारपीट करने लगे। जब मैं उसे बचाने गया  इन लोगों ने  हम पर ही हमला कर दिया। 

इस दौरान आरोपी ने दीपक कुमार चौधरी के गले से दो भर सोने का चैन और मेरे गले से  ढाई भर सोने का चेन छीन लिया। वही पूर्व मुखिया पति अवधेश यादव ने अपने कमर से पिस्टल निकाल कर मेरे कनपटी पर सटा दिया तथा जान मारने के इरादे से मेरे ऊपर फायर कर  दिया। गोली मेरे बगल से होकर गुजर गई। इसके बाद हम लोग वहां से जान बचाकर भागे। घर पहुंचते ही फोन कर रजौन पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

घर पर भी किया हमला

इस बीच कुछ देर गांव में माहौल शांत रहा लेकिन बाद में  इन लोगों ने मेरे घर पर  भी पहुंचकर हमला कर दिया। जिससे मुखिया प्रवीण कुमार सिंह के चेहरे व आंख के नीचे गहरी चोट लगी है। हमला होते ही अपने घर में घुसकर फाटक को अंदर से बंद कर दिया। इसी दौरान रजौन पुलिस के पहुंच जाने पर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।इसके बाद पुलिस ने घायल मुखिया प्रवीण कुमार सिंह एवं दीपक कुमार चौधरी का बेहतर  इलाज के लिए  रजौन अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद मुखिया ने आवेदन देकर पुलिस से  न्याय की गुहार लगाई।

मंगलवार को प्रखंड मुखिया संघ एवं स्थानीय जदयू नेताओं ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की है। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन करने की बात कही. साथ ही जनप्रतिनिधियों पर लगातार हो रहे हमले को लेकर प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के लिए हथियार का लाइसेंस देने की मांग की है। वहीं हमले के बाद रजौन पुलिस मालती गांव में कैंप कर रही है. फिलहाल सभी आरोपी मालती गांव को छोड़कर फरार हो गया है. इस घटना के बाद से मुखिया परिवार, ग्रामीण सहित पंचायतवासियों में दहशत का माहौल है।

 वही थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है. तनाव की स्थिति को देखते हुए मालती गांव में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।

Suggested News