बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मणिपुर में हिंदीभाषी मजदूरों पर जानलेवा हमला, झारखंड एक एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या, दो को किया लहूलुहान

मणिपुर में हिंदीभाषी मजदूरों पर जानलेवा हमला, झारखंड एक एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या, दो को किया लहूलुहान

DESK. हिंसाग्रस्त मणिपुर में एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाकर हमला किया गया है. इसमें एक मजदूर की मौत हो गई जो झारखंड का मूल निवासी था. वहीं हमले में दो लोगों के घायल होने की सूचना है. प्रवासी मजदूरों पर जानलेवा हमले की यह घटना शनिवार शाम करीब 7.40 बजे मणिपुर के लाम्फेल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में नाओरेमथोंग खुमानथेम लीकाई में हुई. यहां गोलीबारी की घटना के बाद एक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गोली लगने से घायल हो गए।

मृतक की पहचान झारखंड के 41 वर्षीय श्रीराम हंगसदा के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति झारखंड के गोड्डा जिले के डोकाबन गांव के श्रीलाल मुर्मू के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू मुर्मू हैं. उनकी दाहिनी कोहनी और बाएं घुटने में चोटें आईं. एक अन्य घायल झारखंड के गोड्डा जिले के मोकुंदो गांव के दोरबोरो सोरन के 50 वर्षीय बेटे मितालाल सोरन के रूप में हुई है उनकी बायीं कोहनी, हथेली और गर्दन पर चोटें आईं। तीनों लोग एक निर्माण कंपनी में काम करने वाले मजदूर हैं।

पिछले कई महीने से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में झारखंड के मजदूरों पर हुआ यह हमला काफी चौंकाने वाला है. हिंसा की ताजा खबर के बाद इंफाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सहित सुरक्षा बल इलाके में पहुंचे। राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम ने अपराध स्थल की जांच की, और श्रीराम हंगसदा के शव को रिम्स के शवगृह में रखा गया है। 


Suggested News