नवादा में अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से डीलर की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नवादा में अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से डीलर की हुई मौत

NAWADA : नवादा में तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से इलाज के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं। मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आधा घंटा के अंदर ही जाम को हटा दिया है।

दरअसल जिले वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय मीर बिगहा निवासी स्वर्गीय नाथो महतो के 56 वर्षीय पुत्र जनार्दन प्रसाद की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मृतक जन वितरण प्रणाली का दुकान चलाते थे। दुकान चलाने के क्रम अपने दुकान से शौच के लिए निकले थे। तभी अचानक वारिसलीगंज कतरपुर मार्ग पर वारिसलीगंज की ओर से तेज रफ्तार में अपसढ़ की ओर जा रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने जनार्दन प्रसाद को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। 

स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी की मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। शनिवार को शरद दुर्घटना में घायल हुए थे और घायल अवस्था में पहले वारसलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देते हुए पावापुरी की मेडिकल अस्पताल रेफर किया और फिर वहां इलाज के बाद परिवार के लोगों ने एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के क्रम में रविवार को मौत हो गया।

Nsmch
NIHER

मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोग शव को लेकर पहुंचे और सड़क को जाम कर दिये। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाए की तेज रफ्तार पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है जिसके कारण ही इस तरह की घटना घट रही है। लोग सड़क पार करने में भी सोचते हैं। जिस तरह से तेज रफ्तार में लोग गाड़ी चलाते हैं। इस पूरे मामले पर वारिसलीगंज के थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा ने कहा कि शरद दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिये हैं‌। तेज रफ्तार चलने वाले पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट