बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान मंडल कारा में हत्या मामले में सजा काट रहे कैदी की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सिवान मंडल कारा में हत्या मामले में सजा काट रहे कैदी की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

SIWAN : सिवान मंडल कारा में चार साल से हत्या के एक मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत हो गई हैं। बताया जा रहा हैं की नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गाँव निवासी अजीत सिंह जमीनी विवाद में अपने ही चचेरे भाई की हत्या करने के आरोप में जेल गया था। 


जब से वह जेल में सजा काट रहा था। तब से मानसिक रूप से बहुत परेशान रहा करता था। जेल अधीक्षक की माने तो वह हमेशा तबियत खराब होने की बात करता था। जिसका समय समय पर जेल प्रशासन के द्वारा इलाज भी कराया जाता था। 

बीती रात अचानक ज्यादा तबियत खराब होने की सूचना मिली। जिसके बाद सिवान सदर अस्पताल में इलाज करने के लिए भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा हैं की कैदी अजीत सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई हैं।

हालाँकि जेल प्रशासन शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की अजीत की मौत कैसे हुई है। उधर कैदी के परिवारवालों को जैसे ही इसकी सूचना मिली। परिवार के लोग रोते बिलखते सदर अस्पताल पहुंचे।

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News